फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: राजभवन में शहीदों के परिवारों से मिले शाह, सीमा सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए किया तकनीकी उपायों का एलान

Mon, 07 Apr 2025 04:10 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क कठुआ

सार

गृह मंत्री अमित शाह ने कठुआ में बीएसएफ के जवानों से मिलकर उनका देश की सीमा की सुरक्षा में योगदान की सराहना की।
विज्ञापन
शहीद परिवारों को नियुक्ति पत्र देते हुए गृहमंत्री और उपराज्यपाल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह मंत्री अमित शाह ने आज कठुआ जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास स्थित बीएसएफ पोस्ट का दौरा किया। इस दौरान, उन्होंने बीएसएफ के जवानों की सराहना की और उनके कठिन हालात में देश की सीमाओं को बचाने के उनके प्रयासों को सराहा। गृहमंत्री ने कहा कि बीएसएफ के जवानों द्वारा सीमाओं की रक्षा में संघर्ष की कोई तुलना नहीं की जा सकती। उन्होंने जवानों की साहस और समर्पण की प्रशंसा की और उनके योगदान का उच्चतम सम्मान दिया।
विज्ञापन


जिले में भारत-पाक सीमा पर अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया और कहा कि सरकार सीमा सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए नई तकनीकों का उपयोग करेगी। उनका कहना था कि विशेष रूप से भूमिगत सीमा पार सुरंगों को खोजने के लिए तकनीकी उपायों को लागू करना चाहिए। शाह ने कहा कि सीमा सुरक्षा बलों को इन नई तकनीकों से अधिक कुशलता से काम करने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें Amit Shah Jammu Visit : सियासी तनातनी के बीच गृहमंत्री शाह जम्मू में, कहा- आतंकवाद को कुचलने की रणनीति तैयार

गृहमंत्री और उपराज्यपाल ने शहीदों के परिवारों को हर संभव मदद देने का वादा किया
राजभवन में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन ग्यारह शहीदों के परिवारों से मुलाकात की, जो आतंकवादी हमलों में मारे गए थे।

गृहमंत्री और उपराज्यपाल ने शहीदों के परिवारों से संवेदना व्यक्त की और सरकार की ओर से पूरी तरह से मदद करने का वादा किया। शहीदों के परिवारों ने इस दौरान अपनी मुश्किलों और संघर्षों को साझा किया, जो वे शहीदों की मौत के बाद झेल रहे हैं। अमित शाह ने कहा कि देश कभी नहीं भूल सकता कि शहीदों का बलिदान हुआ है और उनके परिवारों को हर संभव सहायता दी जाएगी।
 
विज्ञापन

अमित शाह का श्रीनगर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया स्वागत
श्रीनगर एयरपोर्ट पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर स्वागत करने के बाद अमित शाह ने श्रीनगर के हमहामा क्षेत्र में शहीद पुलिस अधिकारी हुमायूं भट के घर गए। जो पिछले साल दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें