डीसी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते शरणार्थी एक्शन कमेटी के सदस्य। संवाद
कठुआ। अनुसूचित जनजाति-2 प्रमाण पत्र जारी न करने पर जम्मू-कश्मीर शरणार्थी एक्शन कमेटी ने रोष जताया है।
बुधवार को कमेटी की कठुआ इकाई ने डीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। वरिष्ठ सदस्य ज्ञानी हरजीत सिंह ने उपराज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से अपील की है कि वे सभी जिलों के प्रशासन को स्पष्ट निर्देश जारी करें। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर शरणार्थी एक्शन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गुरदेव सिंह, डॉ. परमजीत शर्मा, दर्शन कुमार, मास्टर तेज राम व अशोक शर्मा उपस्थित रहे। संवाद
डीसी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते शरणार्थी एक्शन कमेटी के सदस्य। संवाद