हीरानगर। कठुआ पुलिस ने युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हरिपुर में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया। इसमें सात टीमों ने भाग लिया। नौ चक्क की टीम ने फाइनल में हरिपुर सैनी को हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन
टूर्नामेंट के समापन पर राजबाग थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर कठुआ वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल शर्मा और हरिपुर पंचायत के पूर्व सरपंच रवि कुमार भी मौजूद रहे। राजीव शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, युवा अपनी ऊर्जा खेलों में लगाएं। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों पर भी जोर दिया। एसोसिएशन अध्यक्ष ने बताया कि वॉलीबॉल को बढ़ावा देने के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम गांवों में दिख रहे हैं। संवाद