फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नया ट्रांसफार्मर लगने से दूर होगी बिजली की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। तहसील मढ़ीन के गांव चंगी में बिजली की समस्या से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को विधायक एडवोकेट विजय कुमार शर्मा ने गांव में स्थापित 250 केवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में गांववासी, गणमान्य लोग और बिजली विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव में लंबे समय से बिजली की अनियमित आपूर्ति और बार-बार ट्रांसफार्मर जलने की समस्या बनी हुई थी। इस कारण ग्रामीणों के साथ-साथ कृषि कार्यों के लिए भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। विधायक विजय कुमार शर्मा ने कहा कि गांववासियों की यह मांग लंबे समय से उनके समक्ष थी। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से इस समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करने और जल्द नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने के निर्देश दिए थे। नए ट्रांसफार्मर से करीब 60 से 70 घरों को लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि इससे गांव के एक बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति बेहतर होगी और पुराने ट्रांसफार्मर पर भी लोड कम होगा। साउथ डिवीजन राजबाग में तैनात राजेश कुमार ने बताया कि गांव में पहले से लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण बार-बार खराब हो रहा था। पिछले गर्मी के सीजन में यह करीब सात बार जल चुका था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें