फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कोटी के घर में लगी आग, सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



बनी। कोटी इलाके में एक रिहायशी मकान में आग लग गई। इससे घर के अंदर रखा घरेलू सामान जल गया। साथ ही मकान का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मकान मोहम्मद लतीफ का है। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य मजदूरी और कामकाज के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान मकान में आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के चलते आग को पूरे मकान में फैलने से रोक लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। परिवार की सदस्य नाजिया अख्तर ने बताया कि उनका परिवार बेहद गरीब है। बड़ी मुश्किलों से मिट्टी का मकान तैयार किया था। आग से उनकी मेहनत और वर्षों की जमा पूंजी को काफी नुकसान पहुंचा है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए आग से हुए नुकसान का जायजा लेने और आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की अपील की है, ताकि परिवार को इस मुश्किल घड़ी में राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें