फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अब तक लक्ष्य का 72 फीसदी धान खरीदा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
13 मंडियों में अब तक 2.31 लाख क्विंटल खरीदा गया धान, मढ़ीन सबसे आगे, 2020 में 2.42 लाख क्विंटल की हुई थी खरीद, पांच साल बाद फिर रिकॉर्ड की उम्मीद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में इस बार धान की सरकारी खरीद ने तेजी पकड़ ली है। 25 नवंबर तक 13 खरीद मंडियों में 2,31,013.875 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। यह आंकड़ा निर्धारित 3.21 लाख क्विंटल के कुल लक्ष्य का करीब 72 फीसदी है। कृषि विभाग को उम्मीद है कि इस सीजन में निर्धारित लक्ष्य आसानी से हासिल हो जाएगा।
पिछले वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2020-21 में 2.42 लाख क्विंटल धान खरीदा गया था। वर्ष 2021 में खरीद बढ़कर 2.5126 लाख क्विंटल तक पहुंची थी। इसके बाद 2022 में खरीद घटकर 1.8598 लाख क्विंटल और 2023 में 1.203 लाख क्विंटल रह गई थी। इस बार पुराने रिकॉर्ड के करीब खरीद पहुंचने से विभाग उत्साहित है।
विज्ञापन

मढ़ीन मंडी धान खरीद के मामले में पूरे जिले में सबसे आगे चल रही है। यहां 40 हजार क्विंटल के लक्ष्य के मुकाबले 29,876.625 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। सांझी मोड़ (कुंदे चक) में 27,335.625 क्विंटल धान की खरीद दर्ज हुई है। नगरी मंडी में 21,306.375 क्विंटल और नई खुली मीरपुर राम मंडी में 20,489.25 क्विंटल धान खरीदा गया है। डुंगाड़ा मंडी में सबसे कम 1,511.25 क्विंटल धान की खरीद हुई है। जिले में धान का उत्पादन लगातार मजबूत बना हुआ है। वर्ष 2021-22 में जिले का कुल उत्पादन 10.54 लाख क्विंटल था। वर्ष 2022-23 में उत्पादन बढ़कर 10.71 लाख क्विंटल हो गया था। वर्ष 2023-24 में 10.40 लाख क्विंटल धान का उत्पादन दर्ज किया गया था। इस वर्ष मीरपुर राम और ऐरवां में नए खरीद केंद्र शुरू किए गए हैं। इससे किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिले हैं।
विज्ञापन


लक्ष्य को हासिल करने के लिए विभाग की ओर से हर संभव प्रयास किए गए है। इस वर्ष जिले में धान की पैदावार भी काफी अच्छी हुई है। अभी दिसंबर माह तक जिले में खुले धान खरीद केंद्र सक्रिय रहेंगे। ऐसे में उम्मीद है। कि तय लक्ष्य से भी अधिक खरीददारी होने से कठुआ जिला एक बार फिर नया रिकार्ड बनाएगा।

राज सिंह सुम्बडिया, जिला कृषि अधिकारी एक्सटेंशन, धान खरीद नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें