फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कांग्रेस का सरकार पर हमला, जनसमस्याओं और विकास के मुद्दों पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बनी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकज डोगरा ने बनी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने सरकार पर हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बनी क्षेत्र में खेल मैदान की कमी, पहाड़ी समस्याओं और शिक्षा क्षेत्र की बदहाल स्थिति पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान किए गए वादे अब तक पूरे नहीं किए गए। केंद्र की भाजपा सरकार भी रोजगार और महंगाई कम करने के वादों पर खरी नहीं उतरी। सरकार कांग्रेस सरकारों के बनाए बुनियादी ढांचे का नाम बदलकर अपनी उपलब्धियां गिना रही है। उन्होंने कहा कि देश में जनता अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर है, पर सरकार चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने सरकार से बनी क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने की मांग की। उन्होंने खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने और शिक्षा क्षेत्र में सुधार करने पर जोर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो कांग्रेस पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष लेखराज सुंदरम और संजय राजधान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें