बनी। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से युवा मिशन के तहत बनी के झंझ घर में और बंजाल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत लोगों को योजना की जानकारी देने के साथ-साथ आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। बिजनेस हेल्प डेस्क सब-डिवीजन बनी के कोऑर्डिनेटर मुल्तान सिंह ने बताया कि पिछले दो दिनों के दौरान आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों में अब तक नौ लोगों के आवेदन मौके पर ही भरे गए हैं। मुल्तान सिंह ने युवाओं से अपील की कि वे युवा मिशन के बारे में जानकारी प्राप्त करें और स्वरोजगार शुरू करने के लिए उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं।