फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अंतरिम जमानत पर रिहा एनडीपीएस के आरोपी की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मामले की सुनवाई 19 नवंबर को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण पंडोह की अदालत में की गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। एनडीपीएस के तहत दर्ज मामले में विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी की मौत के बाद अदालत ने उसके खिलाफ चल रहे मामले को समाप्त कर दिया। साथ ही, पहले जारी अंतरिम जमानत का आदेश भी वापस लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मामले की सुनवाई गत 19 नवंबर को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण पंडोह की अदालत में की गई। आरोपी कुलदीप कुमार को गत 28 सितंबर को मेडिकल आधार पर आरोपी को 13 अक्तूबर तक अंतरिम जमानत प्रदान की थी, ताकि वह निजी अस्पताल में अपने खर्च पर उपचार करवा सके। इसके लिए एक लाख रुपये का जमानती मुचलका और इतनी ही राशि का निजी मुचलका भरने की शर्त रखी गई थी। अदालत ने यह राहत सुप्रीम कोर्ट के सत्येंद्र कुमार जैन बनाम प्रवर्तन निदेशालय मामले में दिए गए आदेश के आधार पर प्रदान की थी। गत 19 नवंबर को मामले की सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि कुलदीप कुमार की अंतरिम जमानत अवधि के दौरान मौत हो गई है। इसके बाद अदालत ने आरोपी की मौत के चलते उसके खिलाफ मामला समाप्त कर दिया और अंतरिम जमानत के आदेश को वापस लेते हुए फाइल को आवश्यक कार्रवाई के बाद मुख्य चार्जशीट के साथ संलग्न करने के निर्देश दिए। बता दें कि आरोपी को कठुआ पुलिस ने वर्ष 2023 में एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार किया था। आरोपी ने गंभीर बीमारी और बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर अंतरिम जमानत की मांग की थी। उसके वकील ने अदालत को बताया था कि आरोपी इंटरस्टिशियल लंग डिजीज से पीड़ित है और उसे विशेष उपचार, नियमित जांच तथा परिवार की देखभाल की आवश्यकता है। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी को अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें