फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सीईओ ने बुद्धि और नन्नन के स्कूलों के मिड-डे मील की गुणवत्ता जांची

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) केवल कृष्ण ने हायर सेकेंडरी स्कूल बुद्धि और मिडिल स्कूल नन्नन का दौरा कर शैक्षणिक गतिविधियों और संस्थानों के कामकाज का जायजा लिया। इसके अलावा स्कूलों में विद्यार्थियों को दिए जा रहे मिड-डे मील की गुणवत्ता सहित परिसर की साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया
विज्ञापन


सीईओ ने हायर सेकेंडरी स्कूल बुद्धि के परिसर की साफ-सफाई और बेहतर रखरखाव देखकर सीईओ काफी प्रभावित हुए। उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल और पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ और सुंदर वातावरण विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करने में अहम भूमिका निभाता है। इस दौरान सीईओ ने विद्यार्थियों और शिक्षकों से बातचीत कर कक्षाओं में पढ़ाई के स्तर और शिक्षण प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने, नियमित रूप से पुस्तकें पढ़ने, अनुशासन बनाए रखने और पाठ्येतर गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों के साथ बातचीत में उन्होंने समय की पाबंदी, प्रभावी शिक्षण और विद्यार्थी केंद्रित पढ़ाई पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी की सीखने की क्षमता और जरूरत को समझते हुए कमजोर विद्यार्थियों को अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग दिया जाए। नियमित मूल्यांकन के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रगति पर नजर रखी जाए। उन्होंने स्कूलों की रसोई का निरीक्षण कर मिड-डे मील की तैयारी और वितरण व्यवस्था भी जांची। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, पौष्टिकता और रसोई में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा विभिन्न सरकारी रिकॉर्ड और रजिस्टरों की जांच कर विभागीय दिशा-निर्देशों के पालन का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें