फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पुलिसकर्मियों को डंपर से कुचलने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस सोमवार देर रात कर रही थी चेकिंग, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी, 10 डंपर जब्त
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। रावी दरिया में अवैध खनन कर रहे माफिया ने मंगलवार तड़के पांच बजे कीड़ियां-गंडियाल पुल के पास नाके पर जांच कर रही पुलिस टीम को डंपर से कुचलने का प्रयास किया। पुलिस के रुकने के इशारा करने के बावजूद चालक ने डंपर की रफ्तार बढ़ाते हुए वाहन को जोरदार टक्कर मारी। गनीमत रही कि थाना प्रभारी राजेश्वर सिंह सलाथिया सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए, जबकि पुलिस वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात करीब दो बजे कीड़ियां-कंडियाल पुल के नजदीक वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। पुलिस अवैध खनन में लिप्त वाहन चालकों पर कार्रवाई कर रही थी। इस दौरान बिना नंबर प्लेट का एक डंपर आता दिखा। पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी और फरार हो गया।फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने सोमवार रात भर चली कार्रवाई में 10 डंपरों को जब्त और एक डंपर चालक को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


बता दें कि रावी दरिया मेंअवैध खनन को लेकर आसपास के गांवों के लोग विरोध जता रहे हैं। इसके चलते सरकार ने दरिया में खनन के लिए एक भी ब्लॉक आवंटित नहीं किया। इसके बावजूद दरिया में आधा दर्जन से ज्यादा स्टोन क्रशर चल रहे। माफिया अवैध तरीके से खनन कर रेत, बजरी और पत्थर ऊंचे दामों पर पंजाब में बेच रहे हैं।
एक सप्ताह पहले स्थापित की चेक पोस्ट

अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए खनन विभाग ने करीब एक सप्ताह पहले भागथली में चेक पोस्ट स्थापित की थी। विभाग ने एक सप्ताह के दौरान 27 वाहन जब्त कर करीब साढ़े 14 लाख रुपये का जुर्माना वसूला था। इसके अलावा बिना अनुमति खनन करने के आरोप में दो स्टोन क्रशरों को नोटिस भी जारी किए गए थे। इसके बावजूद रात के अंधेरे में अवैध खनन और वाहनों की आवाजाही जारी रहने से विभाग की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन



पंजाब से दाखिल होते हैं 200 के लगभग डंपर
लगभग डेढ़ दशक से रावी दरिया में अवैध खनन जारी है। कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां डेढ़ सौ फुट तक गहरी खाई हो गईं हैं। रावी दरिया में ही दर्जनों स्टोन क्रॅशर जम्मू-कश्मीर और पंजाब सीमा पर सक्रिय हैं। हैरत की बात है कि रोजाना बड़े पैमाने पर अवैध खनन कर रेत, बजरी और पत्थर रावी पंजाब और राजस्थान तक पहुंचाए जा रहे हैं। वहीं, रोजाना पंजाब के विभिन्न जिलों से शाम ढलते ही करीब 200 डंपर रावी दरिया में पहुंचते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें