फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जंगलोट तालाब के पास 15 लाख से विकसित होगा पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के मनोरंजन के लिए लगेंगे झूले, बुजुर्गों और अन्य लोगों को मिलेगी सुबह-शाम सैर करने की सुविधा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जंगलोट तालाब के नजदीक 15 लाख की लागत से एक नया पार्क विकसित किया जाएगा। यह पार्क बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और बुजुर्गों सहित अन्य लोगों के लिए सुबह-शाम सैर करने की सुविधा प्रदान करेगा। स्थानीय लोगों के करीब एक दशक पहले भूमि उपलब्ध कराने के बावजूद, इसका निर्माण अब जिला प्रशासन की पहल से संभव हो रहा है।
पार्क के निर्माण के लिए 15 लाख की राशि कैपेक्स बजट के तहत उपलब्ध कराई गई है। इस परियोजना को पूरा करने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है। प्रशासन और संबंधित विभाग की योजना अगले तीन महीनों के भीतर इस कार्य को पूरा करने की है। पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए जाएंगे। इसके साथ ही, लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अन्य आवश्यक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। यह पार्क क्षेत्र के लोगों को खाली समय बिताने, सुबह-शाम टहलने और बच्चों के साथ कुछ समय गुजारने के लिए एक बेहतर स्थान देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने करीब एक दशक पहले ही भूमि उपलब्ध करवाई थी। लोगों का उद्देश्य था कि इस स्थान पर पार्क विकसित हो, ताकि बच्चों को खेलने के लिए जगह मिले और क्षेत्र के अन्य लोगों को भी सैर करने एवं खाली समय बिताने की सुविधा उपलब्ध हो सके। अब जिला प्रशासन की ओर से पार्क विकसित करने के लिए बजट उपलब्ध करवाना सराहनीय कदम है।
रघुनंदन सिंह बब्लू, पूर्व डीडीसी उपाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें