फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विद्यार्थियों ने तनाव प्रबंधन और सकारात्मक सोच पर रखे विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल नगरी परोल में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक कल्याण के महत्व पर अपने विचार रखे। विद्यार्थियों ने तनाव से निपटने, भावनाओं पर संतुलन बनाए रखने और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे। प्रधानाचार्य मंगल सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए मानसिक स्वास्थ्य उतना ही महत्वपूर्ण है जितना शारीरिक स्वास्थ्य। ऐसे कार्यक्रमों से स्कूल में सकारात्मक, तनावमुक्त और सहयोगपूर्ण वातावरण बनाने में मदद मिलती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें