फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारी तेज, अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जनगणना से संबंधित प्रक्रियाओं, डिजिटल एप्लीकेशन और फील्ड स्तर पर अपनाए जाने वाले दिशा-निर्देशों की जानकारी दी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। जनगणना-2027 के दूसरे चरण को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला मुख्यालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसका उद्घाटन डीसी एवं प्रधान जनगणना अधिकारी राजेश शर्मा ने किया। उन्होंने अधिकारियों को जनगणना कार्य में सटीकता, जवाबदेही और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि जनगणना देश के लिए एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इससे प्राप्त विश्वसनीय आंकड़े विकास योजनाएं तैयार करने, नीतियां बनाने और प्रभावी प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ करें। प्रशिक्षण के दौरान जम्मू-कश्मीर जनगणना संचालन निदेशालय के जिला समन्वयक संजय शर्मा ने अधिकारियों को जनगणना से संबंधित प्रक्रियाओं, डिजिटल एप्लीकेशन और फील्ड स्तर पर अपनाए जाने वाले दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। इस दौरान जिले के बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों में तैनात अधिकारियों को छोड़कर सभी चार्ज अधिकारियों, तहसीलदारों और नगर समितियों के कार्यकारी अधिकारियों ने भाग लिया। अतिरिक्त जिला आयुक्त सचिन जम्वाल और जिला सांख्यिकी एवं मूल्यांकन अधिकारी सिद्धार्थ आनंद भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। उन्होंने जनगणना कार्य को सफल बनाने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय, समय पर जिम्मेदारियों के निर्वहन और निर्धारित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें