फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: छठ पूजा को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौरा घाट पर तैयारियां तेज, घाटों और वेदियों की साफ-सफाई और रंग-रोगन अंतिम चरण में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। छठ पूजा को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। गोविंदसर रेलवे रोड बाजार में पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी है, जिससे बाजारों में विशेष रौनक देखने को मिल रही है। वहीं, भरमौरा स्थित नहर किनारे बनाए गए छठ घाटों और वेदियों की साफ-सफाई तथा रंग-रोगन का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है।
कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर मनाए जाने वाले छठ महापर्व को लेकर श्रद्धालु अभी से पूजा-अर्चना की आवश्यक सामग्री जुटाने में लगे हैं। बाजारों में बांस से बने दउरा और सूप, कोसी, गन्ना, नारियल, फल, साड़ी तथा अन्य पूजन सामग्रियों की मांग बढ़ने लगी है। भरमौरा में नहर किनारे तैयार किए गए घाटों पर इस वर्ष भी हजारों श्रद्धालुओं के सामूहिक रूप से छठी मैया की आराधना करने की उम्मीद है। आयोजन समिति और स्थानीय लोग घाटों की साफ-सफाई, सजावट तथा अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

छठ महापर्व सूर्योपासना और लोक आस्था का अद्भुत संगम माना जाता है। इस पर्व में व्रती अस्ताचलगामी एवं उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार छठी मैया की श्रद्धापूर्वक पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं तथा मान-सम्मान और समृद्धि में वृद्धि होती है। औद्योगिक क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में बिहार, झारखंड तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में लोग वर्षों से निवास कर रहे हैं। जिले में नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकसित होने से लगभग 50 हजार से 70 हजार की फ्लोटिंग आबादी प्रदेश के बाहर से आए लोगों की है। ऐसे में छठ पर्व यहां सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बन चुका है।
विज्ञापन


नहाय-खाय से होती है छठ महापर्व की शुरुआत

छठ पूजा की तैयारियों में जुटे श्रद्धालुओं ने बताया कि महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय के साथ होती है। इस दिन घरों की विशेष साफ-सफाई की जाती है और व्रती शुद्ध सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। इसके अगले दिन खरना मनाया जाता है, जिसमें दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण किया जाता है। खरना के बाद व्रती 36 घंटे का निर्जला व्रत रखते हैं। तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाता है, जबकि चौथे और अंतिम दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें