फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कथावाचक ने मर्यादित जीवन जीने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचक ने धर्म का महत्व बताया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। महानपुर कस्बे के वार्ड-छह में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन संत सुभाष शास्त्री ने श्रद्धालुओं को मानव जीवन के चार प्रमुख पुरुषार्थों का महत्व समझाया। उन्होंने धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के बीच संतुलन और धर्म के पालन को सबसे आवश्यक बताया।
विज्ञापन

शास्त्री ने कहा कि पहले के समय में बुद्धिमान लोग धर्म तथा मोक्ष की प्राप्ति के लिए तपस्या करते थे। वे धर्मपूर्वक धन अर्जित कर अपनी आवश्यकताओं और धार्मिक कार्यों में उपयोग करते थे। आज समय की गति बदल गई है। वर्तमान में लोग अर्थ और काम की प्राप्ति के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। धर्म और मोक्ष को भविष्य या भाग्य के भरोसे छोड़ देते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि धर्म का उद्देश्य केवल धन अर्जित करना या भोग-विलास प्राप्त करना नहीं है। इसका वास्तविक फल आत्मिक उन्नति और मोक्ष है। धन जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने का साधन है, न कि जीवन का अंतिम लक्ष्य। कामनाओं की पूर्ति भी धर्म और मर्यादा के अनुरूप होनी चाहिए। शास्त्री ने बताया कि धर्म मनुष्य के जीवन का आधार है। यह सत्य, न्याय और सदाचार का मार्ग दिखाता है। दया, प्रेम, सेवा और करुणा धर्म के प्रमुख गुण हैं। धर्म के अभाव में धन और काम दोनों दिशाहीन हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि मोक्ष जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति का मार्ग है और इसे चारों पुरुषार्थों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें