कठुआ। गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में दिवाली पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं ने सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीराम को समर्पित भक्ति गीत से हुई। छात्राओं ने पर्यावरण अनुकूल दिवाली पर आधारित लघु नाटिका भी प्रस्तुत की। नाटिका के माध्यम से पटाखों से बचने और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा का संदेश दिया गया। शिक्षिका संतोष शर्मा ने छात्राओं को मिट्टी के दीये जलाने और प्राकृतिक सजावट करने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि दिवाली का वास्तविक संदेश प्रकाश, प्रेम, शांति और सकारात्मकता फैलाना है। प्रधानाचार्य जितेंद्र सेठी ने पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदारी से त्योहार मनाने का आह्वान किया। संवाद