फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जम्मू-कश्मीर एक्स सर्विस वेलफेयर एसोसिएशन ने कर्नल व बेटे की पिटाई पर जताया कड़ा रोष

Wed, 26 Mar 2025 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पंजाब के पटियाला में सेना के कर्नल और उसके बेटे के साथ पंजाब पुलिस की ओर से की गई बर्बर पिटाई पर जम्मू-कश्मीर एक्स सर्विस वेलफेयर एसोसिएशन ने कड़ा रोष जताया है। जंगलोट मोड़ स्थित कार्यालय में आयोजित मासिक बैठक के दौरान वक्ताओं ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग की है। मंगलवार को आयोजित बैठक की शुरुआत एसोसिएशन की परंपरा के अनुसार बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाने के साथ हुई। इसके बाद इस माह के दौरान जीवन का सफर पूरा करने वाले पूर्व सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद एसोसिएशन के सचिव सेवानिवृत्त कैप्टन प्रेम कुमार ने जारी माह के दौरान आर्मी हेडक्वार्टर की ओर से पूर्व सैनिकों की सुविधाओं के साथ जुड़े जारी आदेशों की जानकारी सभी सदस्यों को दी। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों से मासिक बैठक में शामिल होने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें