फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: देवल और वाईसीसी बिलावर की टीमें जीतीं

Wed, 26 Mar 2025 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
मैन ऑफ द मैच रहे खिलाड़ी को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत : आयोजक - फोटो : kathua
विज्ञापन
जिला पुलिस की ओर से भड्डू गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जारी
विज्ञापन

बिलावर। जिला पुलिस की ओर से भड्डू गांव में करवाई जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच यूनाइटेड इलेवन देवल की टीम ने जीता और दूसरे मैच में वाईसीसी बिलावर की टीम ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

पहला मैच भड्डू और यूनाइटेड इलेवन देवल की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें भड्डू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 75 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनाइटेड इलेवन देवल की टीम दो विकेट गंवाकर लक्ष्य पूरा कर लिया। तानीश गुप्ता को पांच विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। दूसरा मैच बिलावर और थडा कल्याल की टीमों के बीच खेला गया। इसमें बिलावर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 177 बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी थडा कल्याल की टीम 110 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बिलावर की टीम ने 68 रनों से मैच जीत कर प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बना ली। बिलावर के खिलाड़ी अरबाज अहमद को सर्वाधिक चार विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें