फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जल शक्ति कर्मियों ने स्थायी करने की उठाई मांग

Thu, 16 Jan 2025 02:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने बुधवार को नेताजी पार्क फिंतर में बैठक कर सरकार से स्थायी करने की मांग की। अस्थायी कर्मचारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में नई सरकार का गठन हुए 3 महीने हो गए, लेकिन सरकार ने सुध नहीं ली है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा के चुनाव से पूर्व उन्हें अलग-अलग राजनीतिक दलों से आश्वासन मिले थे कि जल्द स्थाई कर दिया जाएगा, लेकिन आज तक कोई भी भर्ती नीति नहीं बनाई गई। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग में सेवाएं देते हुए 25 वर्षों से अधिक का समय बीत गया है। पिछले 72 महीने के बकाया वेतन का भुगतान भी नहीं किया गया। 9300 मासिक भुगतान किया जाता है। यह बहुत कम है। उन्होंने मांग की कि जिस प्रकार दिल्ली के अस्थायी कर्मचारियों को 24000 रुपये मानदेय दिया जाता है, उसी तर्ज पर जम्मू कश्मीर में सेवाएं दे रहे अस्थायी कर्मचारियों को भी दिया जाए। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और जल शक्ति विभाग के मंत्री से मांग की कि जल्द सभी विभागों में सेवाएं दे रहे अस्थायी कर्मचारी को स्थाई किया जाए। इस मौके पर बीरबल, कमलेश, बंसी, विजय, संजय शर्मा लक्की ,सतपाल , बंसीलाल, जसपाल सिंह, बिक्कु, केवल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें