फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थायी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बिलावर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारी। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के प्रांगण में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जल शक्ति विभाग बिलावर के अस्थायी कर्मियों के प्रधान बीरबल जलमेरिया ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह पिछले 37 दिनों से अपनी मांगों को मनवाने के लिए हड़ताल कर रहे हैं लेकिन सरकार की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

आगे उन्होंने कहा कि कई अस्थायी कर्मचारियों को विभाग में सेवाएं देते हुए 28 वर्ष बीत गए हैं लेकिन सरकार ने सेवाएं देने वाले कर्मियों के लिए कोई भर्ती नीति नहीं बनाई। उन्होंने कहा कि मात्र 300 प्रतिदिन मानदेय से गुजारा करना मुश्किल हो गया है। इस महंगाई के दौर में बहुत कम मानदेय मिलने से इन दिनों उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है और परिवारों का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है। पिछले 70 महीनों के बकाया वेतन का भुगतान भी उन्हें नहीं किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि जबतक उनकी सभी लंबित मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तब तक काम छोड़ हड़ताल जारी रहेगी। इस अवसर पर कमलेश, अल्ताफ, सुभाष, केवल सहित कई अस्थायी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें