फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति जांची

विज्ञापन
रामकोट में जल जीवन मिशन के अंतर्गत लगे कार्य को जाँचते विधायक सतीश कुमार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामकोट। तहसील के गलक, कंधारनू, नंदा और रामकोट का शनिवार को दौरा कर विधायक सतीश कुमार शर्मा ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति को जाना। विभाग के कार्यकारी अभियंता गिरधारी लाल ने विधायक को विभिन्न इलाकों में चल रहे कार्यों की जानकारी दी।
बताते चलें कि जल जीवन मिशन परियोजना का काम 2019 में शुरू किया गया था। इसे पूरा करने के लिए पांच वर्ष का समय तय किया गया था। मार्च 2024 में इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए हर घर नल और हर घर जल के सपने को साकार करना था लेकिन अभी भी परियोजना का काम अधर में है। इस पर संबंधित विभाग की ओर से कहा गया कि कोविड के चलते दो वर्ष काम पूरा न होने से इसमें पहुंचाने में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के सहायक कार्यकारी अभियंता बिलावर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने के लिए इंटर कनेक्शन का कार्य विभाग की ओर से किया जा रहा है। पंचायत कंधारनू में पानी के स्रोत पर काम किया जा रहा है। बिजली व्यवस्था करने के साथ ही आगामी मार्च तक लोगों को पानी की आपूर्ति मुहैया करवा दी जाएगी। रजवालता, गलक और रामकोट में भी जल जीवन मिशन का काम चल रहा है और करीब एक महीने तक लोगों को इसका लाभ देने का आश्वासन दिया। इस पर विधायक ने विभाग को जल्द काम को पूरा करने को कहा। इस दौरान जूनियर इंजीनियर तारिक मोहम्मद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें