फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हीरानगर में विभिन्न जगहों पर मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Sun, 22 Jun 2025 01:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय हीरानगर में योगाभ्यास करते विद्यार्थी। विज्ञ​प्ति - फोटो : kathua
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हीरानगर। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उप मंडल में विभिन्न संस्थानों में योग दिवस मनाया गया। केंद्रीय विद्यालय में योग दिवस पर एसडीएम फुलैल सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के महत्व से अवगत करवाया।
विज्ञापन

सभी स्टाफ सदस्यों ने छात्रों के साथ योग अभ्यास में हिस्सा लिया। छात्रों ने ताड़ासन, त्रिकोणासन, बद्ध-पद्मासन, चक्रासन और हलासन जैसे विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। इसके बाद कपलभाति, अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका, उज्जयी और भ्रामरी जैसे प्राणायामों का अभ्यास कराया गया। सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में भी योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां अधिकारी और जवानों ने एक साथ कई योगासन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें