फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राज्यीय बस अड्डे का काम शुरू

Tue, 14 Oct 2014 12:57 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से सटकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर वाहनों की भरमार है लेकिन परिवहन विभाग के अंतर्राज्यीय रूट के यात्री वाहन जिला मुख्यालय में रुके बिना गुजर जाते हैं।
विज्ञापन


अंतर्राज्यीय बस अड्डे की अधिसूचना जारी होने के बावजूद बस अड्डा न होने से यात्री वाहन नहीं रुक पाते हैं। दशकों पुरानी मांग का लेकिन जल्द मूर्त रूप लेना तय हो गया है।

बस अड्डे की जगह के समतलीकरण के लिए विकास राशि भी जारी हो गई है। सुनने में हैरत जरूर होगी लेकिन देर आए दुरुस्त आए की तर्ज पर यह प्रोजेक्ट करोड़ों का है।
विज्ञापन


शुरूआत 14 लाख रुपये के खर्च से होने जा रही है लेकिन बस अड्डे को पूरी तरह से तैयार करने के लिए 14 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि प्रस्तावित की गई है।

दरअसल जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर अंतर्राज्यीय बसों का आवागमन तो होता है लेकिन कठुआ जिले में यह बसें केवल राज्य के प्रवेशद्वार लखनपुर में ही रुकती हैं।

इसके बाद बसों का जिला मुख्यालय से सटे इलाकों में अधिकारिक रूप से कहीं पर भी पड़ाव नहीं है। ऐसे में जिला अस्पताल से सटे चक सज्जन इलाके में बस अड्डे की परियोजना मूर्त रूप लेने जा रही है।

अंतर्राज्यीय बस अड्डे के लिए वर्ष 2006 से संघर्ष कर रहे कठुआ विकास मंच के अध्यक्ष प्रो. राममूर्ती शर्मा ने बताया कि चक सज्जन में सिंचाई विभाग से एनओसी लेकर 10 कनाल 5 मरला भूमि का राजस्व रिकॉर्ड सौंपा गया था।
विज्ञापन


बस अड्डे के लिए 29 नवंबर 2011 को 29/एमवीडी/पी 2011 संख्या से अधिसूचना जारी कर दी गई लेकिन भूमि न मिलने की वजह से मामला अधर में रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें