राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे सप्ताह के तहत लखनपुर जोन के गवर्नमेंट मिडिल स्कूल धन्ना में इंटर हाउस पेंटिंग एवं मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के हेडमास्टर मोहन सिंह चौधरी के दिशा-निर्देशन में आयोजित होने वाले इस प्रतियोगिता में स्कूल के ईको हाउस, पीस हाउस, विजडम हाउस और वेल बीइंग हाउस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
वंदे मातरम्-राष्ट्र की आत्मा, एकता और स्वतंत्रता का प्रतीक विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत पेंटिंग्स और मॉडल्स प्रस्तुत किए। जिसमें भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रतीक स्थल और भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई। अध्यापक कमल खजूरिया द्वारा संचालित प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में राखी शर्मा, नीतू देवी और मीनाक्षी सम्याल शामिल रहीं। जिन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई पेंटिंग और मॉडल्स
का गहन निरीक्षण कर परिणाम घोषित किए।
दो प्रतियोगिता के अगल-अलग वर्ग में होने वाली इस प्रतियोगिता में मिडिल विभाग से ईको हाउस की दीक्षा ने पहला, विजडम हाउस की सोनाक्षी ने दूसरा और पीस हाउस के कार्तिक सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि, प्राइमरी विभाग से विजडम हाउस के आशीष ने पहला, इको हाउस की फिरदौस दूसरा और तीसरे स्थान पर वेल बीइंग हाउस के इम्तियाज और विजडम हाउस के फैयाज संयुक्त रूप से कब्जा जमाया।
अध्यापक कमल खजूरिया ने कहा कि सभी विद्यार्थियों ने उत्साह और देशभक्ति के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया तथा अपनी कला और सृजनशीलता का सुंदर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर विद्यालय में प्रतिदिन विभिन्न गतिविधिया आयोजित की जा रही हैं, जिनमें 8 नवम्बर को क्विज प्रतियोगिता भी शामिल रही।
अंत में मुख्य अध्यापक ने विजेता विद्यार्थियों को कॉपी, कलर्स, पेन और पेंसिल पुरस्कारस्वरूप प्रदान किए। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों की कला, सृजनशीलता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देती हैं और सभी को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।