जिला पुलिस लाइन में चल रहे टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को सेमीफाइनल मैच का आयोजन किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के सिविक एक्शन प्रोग्राम 2025-26 के तहत अंडर-19 आयु वर्ग में पहले सेमीफाइनल में एजे क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। पूरी टीम सिर्फ 74 रन पर सिमट गई। जवाब में बसोहली की टीम में मात्र 7 विकेट खोकर मुकाबला जीत लिया और फाइनल में प्रवेश किया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को कठुआ स्टार और बसोहली के बीच खेला जाएगा।