केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 121वीं वाहिनी की ओर से बिलावर में सोमवार को शिवलिंग की स्थापना की गई। सीआरपीएफ कैंप बिलावर में बनाए गए मंदिर में सोमवार को विधि विधान के साथ शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा के लिए धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ हवन-पूजन करवाया और विधि-विधान से शिवलिंग को स्थापित किया। इस अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की ओर से भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अरुण वर्मा, बिलावर कैंप में तैनात सीआरपीएफ के अन्य अधिकारी और बिलावर कस्बे के लोग मौजूद रहे।