फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक टीम ने बाजार का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीसी तिलक राज थापा और तहसीलदार अमन आनंद के निर्देश पर गठित टीम ने शुक्रवार को नायब तहसीलदार जाकिर हुसैन के नेतृत्व में नगर के बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बिना मास्क घूमने वाले लोगों को चेतावनी दी। वहीं एक व्यक्ति का चालान भी काटा। इस मौके पर ग्रामीण विकास विभाग की अधिकारी रंजीत कौर, पुलिसकर्मी और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

टीम में शामिल अधिकारियों ने जहां बिना मास्क घूमने वाले लोगों को चेतावनी दी, वहीं सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने की अपील भी की। उन्होंने मुख्य बाजार में दुकानदारों से अपील की कि सामान बेचते समय ग्राहकों से सामाजिक दूरी का पालन करवाएं । लोग जितना ज्यादा गाइडलाइंस और नियमों का पालन करेंगे, उतना ही महामारी से बचाव कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें