फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने नाइट कर्फ्यू, लखनपुर में इंतजामों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
देर रात कठुआ शहर में पहुंचे मंडलायुक्त ने नाइट कर्फ्यू के हालात और सख्ती का जायजा लिया। जराई चौक के नजदीक उन्होंने व्यवस्था जांची। वहीं सुबह छह बजे के लगभग मंडलायुक्त लखनपुर कॉरिडोर पहुंचे। उनके साथ जिले के तमाम आला अधिकारी थे। विभिन्न व्यवस्थाओं को समझने के साथ ही उन्होंने फ्रंट लाइन वर्करों और अधिकारियों की पीठ थपथपाई है। कहा कि व्यवस्था को सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि संभाग में जहां कोरोना के मामले अधिक आ रहे हैं, वहां माइक्रो कंटेनमेंट जोन भी संबंधित जिला मजिस्ट्रेट की ओर से तैयार किए जा रहे हैं। वैक्सीनेशन प्रक्रिया जारी है। आईसीयू, वेंटिलेटर, हेल्थ प्रोफेशन को लेकर रिव्यू किया जा रहा है। विशेष रूप से कठुआ में इंट्री प्वाइंट पर चौबीस घंटे टीमें काम कर रही हैं। आने वाले दिनों में प्रदेश में दाखिल होने वालों की भीड़ बढ़ सकती है। ऐसे में अतिरिक्त टीमें और जांच केंद्र स्थापित करने को हिदायतें दी गई हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से ही महामारी को बेहतर तरीके से नियंत्रित कर पाएंगे।
उन्होंने साफ कहा कि जो लखनपुर आएंगे उन्हें, आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट पर ही परमिट किया जाएगा। अन्य को यह समझकर आना होगा कि उन्हें जांच करवानी ही है। कहा कि कई राज्यों में कोरोना के मामलों में बढ़त हुई है। जनता कर्फ्यू जैसे हालात यहां न बनें इसके लिए लखनपुर में व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान डीसी कठुआ राहुल यादव ने उन्हें जिले में की जा रही व्यवस्थाओं से भी अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें