फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शहर के वार्ड 11 में लोगों को दी डेंगू से बचाव की जानकारी

Mon, 18 Aug 2025 01:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। गत दिवस कठुआ के वार्ड नंबर 11 में डेंगू के दो नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इसके तहत पारलीवंड क्षेत्र में डेंगू जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों को डेंगू से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन




स्वास्थ्य विभाग की फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने वार्ड नंबर 11 का दौरा कर प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। टीम ने आसपास के घरों में कीटनाशक छिड़काव किया और संदिग्ध 9 मरीजों को जांच के लिए जिला अस्पताल कठुआ रेफर किया। वहीं, अन्य लोगों को बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।

जिला स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया विंग के स्वास्थ्य निरीक्षक लोकेश राज डिगरा ने बताया कि जारी अभियान के दौरान बुखार से पीड़ित पाए गए 9 मरीजों को जीएमसी कठुआ भेजा गया है, जबकि मलेरिया के लिए 5 सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि संदिग्ध क्षेत्रों में नियमित निगरानी की जा रही है और लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने तथा पानी जमा न होने देने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें