जिला कृषि विभाग की ओर से आयोजित मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेतीं महिलाएं। स्रोत : कृ
कठुआ। कृषि विभाग पथवाल स्थित बरमाल फार्म में महिलाओं को स्वरोजगार योग्य बनाने के लिए पांच दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। इस दौरान महिलाओं को मिल्की मशरूम उत्पादन के बारे में जानकारी दी गई।
समापन समारोह में मुख्य वक्ता रहे कृषि विभाग के जिला स्तरीय सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट कुलदीप कुमार ने महिलाओं को गर्मी के मौसम में होने वाली मिल्की मशरूम उत्पादन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष के जून-जुलाई के महीने से लेकर सितंबर तक इस वेरायटी के उत्पादन से उनको अतिरिक्त लाभ होगा। उन्होंने प्रशिक्षण हासिल करने वाली महिलाओं को इसके उत्पादन से जुड़ने और अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करते की अपील की। प्रशिक्षण हासिल करने वाली सभी महिलाओं को विभाग की ओर से प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किया गया।