फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: केंद्रीय विद्यालय रामकोट में भारतीय नौसेना दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय रामकोट में वीरवार को भारतीय नौसेना दिवस उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। विद्यालय के बच्चों ने इस अवसर पर अपनी रचनात्मकता और देशभक्ति का अद्भुत प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने आकर्षक चार्ट और पोस्टर तैयार किए, जिनमें भारतीय नौसेना की वीरता और गौरवशाली इतिहास को दर्शाया गया। बच्चों ने भावपूर्ण भाषणों और कविताओं के माध्यम से नौसेना के जवानों की बहादुरी को सलाम किया। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति का वातावरण रहा और बच्चों के उत्साह ने समारोह को विशेष बना दिया। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और समर्पण की भावना को और सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। प्राचार्य ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल विद्यार्थियों को प्रेरित करते हैं, बल्कि उन्हें देश की सुरक्षा में लगे जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर भी प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें