फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन कनाल 13 मरला भूमि से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
पलाही पंचायत के लोगों और बीडीसी चेयरमैन सुषमा जमवाल की शिकायत के बाद डीसी के निर्देश पर नायब तहसीलदार जाकिर हुसैन की देखरेख में वार्ड नंबर आठ स्थित खसरा नंबर 519 की तीन कनाल 13 मरला भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। इसका नेतृत्व एडीसी तिलक राज थापा ने किया। इस दौरान एहतियातन बड़ी संख्या में सुरक्षा बल मौजूद रहा। अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया। लेकिन प्रशासनिक टीम के आगे उनकी नहीं चली।
विज्ञापन

ग्रामीण विकास विभाग की अधिकारी रंजीत कौर को निर्देश दिए गए हैं कि जिस व्यक्ति ने विकास कार्यों के दौरान सरकारी काम में बाधा डालने की कोशिश की है, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए और लेन-ड्रेन के रुके काम को शुरू किया जाए। तहसीलदार अमन आनंद ने बताया कि हर सप्ताह अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अतिक्रमण नहीं करें और न ही उसे बढ़ावा दें, क्योंकि क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और अन्य विकास कार्य के काम चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें