फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेल्डिंग करते फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडर फटने से भड़की

विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित औद्योगिक इकाई में लगी आग को काबू करने का प्रयास करते फायर सर्विस के जवान। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में शनिवार को वेल्डिंग करते वक्त आग भड़कने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि घटना के तुरंत बाद इकाई में मौजूद कर्मचारियों ने और समय से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। रेलवे रोड पर रघु पॉलिमर फैक्टरी में एक शेड को ऊंचा उठाने का काम चल रहा था। इस दौरान वेल्डिंग से आग लग गई। सुबह 9.30 बजे के करीब हुए हादसे के दौरान वहां मौजूद कर्मचारी कुछ समझ पाते तब तक आग काफी फैल चुकी थी और वहां रखे एक सिलिंडर को भी चपेट में ले लिया। गैस सिलिंडर फटने से जोरदार धमका हुआ तो वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कर्मियों ने इसकी सूचना इकाई के मालिक को दी। उन्होंने पुलिस के माध्यम से फायर ब्रिगेड को सूचित किया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां एकत्रित हो गए। दमकल विभाग के कर्मियों ने वहां पहुंचकर फैक्टरी के कर्मचारियों की मदद से एक घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। इकाई के मालिक प्रवीण गुप्ता के अनुसार आग को समय रहते काबू कर लिया गया है। अगर ऐसा न होता तो उनकी इकाई के साथ ही स्थित गणपति इंडस्ट्रीज और श्री गणेश इंडस्ट्रीज को भी नुकसान पहुंच सकता था। उन्होंने बताया कि आग लगने की इस घटना में उनका लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें