फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पांचवीं और आठवीं कक्षा की इस बार नहीं होंगी बोर्ड परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
-पहली से आठवीं तक स्कूल स्तर पर ही होंगी परीक्षाएं, सीईओ ने जारी किया आदेश
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। शिक्षा विभाग की ओर से पांचवीं ओर आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। इस बार पहली से आठवीं तक की परीक्षाएं स्कूल स्तर पर ही आयोजित की जाएंगी। जिसका प्रबंधन खुद स्कूल प्रशासन को विभाग की तय सीमा के भीतर करना होगा।
इसके लिए जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) ने सभी कक्षाओं की परीक्षाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से करवाने का आदेश दिया है। ताकि नया शैक्षणिक सत्र शिक्षा विभाग की ओर से निर्धारित समय सीमा एक अप्रैल से शुरू किया जा सके।
विज्ञापन

आदेश के अनुसार, सभी स्कूलों को आगामी परीक्षा सत्र के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू प्रक्रिया सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा। जिससे मूल्यांकन की सत्यनिष्ठा बनी रहे। इसके लिए सभी स्कूल प्रशासन को विद्यार्थियों के लिए अनुकूल वातावरण बनाने को कहा गया है। नए नियमों के मुताबिक, परीक्षाओं के आयोजन से लेकर परीक्षा का मूल्यांकन भी स्कूल प्रशासन को ही करना होगा। इससे पहले परीक्षा का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) की ओर से किया जाता था। जिसमें स्कूल क्लस्टर के सहयोग से एक केंद्रीयकृत प्रश्न पत्र तैयार कर परीक्षाओं का आयोजन किया जाता था। इसके अलावा परीक्षा की तिथि पत्र से मूल्यांकन भी डाइट की ओर से ही किया जाता था।


पहले आठवीं की परीक्षा जिला स्तर पर होती थी

इससे पहले आठवीं की परीक्षा बोर्ड के स्तर की जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) की ओर से ली जाती थी। इसमें डाइट परीक्षा की तिथि से लेकर परीक्षा का मूल्यांकन खुद डाइट करवाता था। परीक्षा से पहले डाइट की ओर से केंद्रीयकृत परीक्षा के प्रश्न पत्र तैयार किया जाता थे। जबकि मूल्यांकन स्कूल क्लस्टर के स्तर पर किया जाता था। जिसके बाद ही आठवीं परीक्षा के परिणाम की घोषणा की जाती थी।
विज्ञापन


-
इस बार परीक्षा का आयोजन स्कूल स्तर पर किया जा रहा है। स्कूल प्रबंधन को ही प्रश्न पत्र से लेकर परीक्षा के मूल्यांकन तक की व्यवस्था करनी होगी। सभी परीक्षाएं निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू प्रक्रिया के साथ ही ली जाएंगी। यह सारी प्रक्रिया परिणाम सहित मार्च के अंत तक पूरी की जाएंगी। इसके लिए शिक्षा विभाग के सख्त निर्देश हैं, एक अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत हो सके।


मंगत राम शर्मा, जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें