फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में जिले की दो बेटियों ने प्रदेश टीम में दूसरी बार बनाई जगह

विज्ञापन
हरियाणा में खेली जाने वाली राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयनित कठुआ की जुड़वा बहन
विज्ञापन
आगामी हरियाणा में आयोजित होने वाली 35वी सब-जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए प्रदेश टीम में जिले की दो जुड़वा बहनों ने दूसरी बार टीम में हिस्सा बनकर कीर्तिमान स्थापित किया है। 27 से 30 नवंबर को सोनीपत में खेली जाने वाली प्रतियोगिता में प्रकृति तीसरी बार और आकृति दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता खेल चुकी है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर एमेच्चोर कबड्डी एसोसिएशन के जिला सचिव मोहम्मद याकूब ने बताया कि जंगलोट की रहने वाली जुड़वा बहने पिछले वर्ष भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता खेलकर न केवल जिला का, बल्कि जम्मू-कश्मीर का नाम रौशन कर चुकी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान दो बहने शहर के वार्ड-3 में रह रही है और हिमाचल प्रदेश में अजय ठाकुर एकेडमी में कोचिंग ले रही है। याकूब ने बताया कि लड़कियों की टीम के लिए दो जिला स्तर पर दोनों बहनों को चयन कर प्रदेश स्तर की टीम के प्रस्तावित किया गया था। दोनों ने प्रदेश स्तर की टीम में चयन में भी दोनों ने बेहतर प्रदर्शन किया था। जिसके बाद उनका चयन प्रदेश स्तर की टीम एक बार फिर किया गया है। वहीं, लड़को की टीम में भी कठुआ शहर के रहने वाले विश्व प्रताप सिंह ने भी पहली बार टीम ने जगह बनाई है। हालांकि जिला स्तर चार खिलाड़ियों का चयन किया गया था। जिसमें से प्रदेश टीम में सिर्फ विश्व प्रताप सिंह को जगह मिली है।

बता दें कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए लड़के और लड़कियों की प्रदेश टीम के लिए 16-16 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। प्रतियोगिता से पहले सभी खिलाड़ियों के लिए जम्मू में विशेष कोचिंग कैंप में हिस्सा लेंगे। उसके बाद ही राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें