फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हाईवे की सर्विस लेन पर अवैध पार्किंग से लग रहा दो किमी लंबा जाम

Mon, 05 May 2025 12:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कॉलेज रोड पर लगे जाम को खुलवाते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
राहगीर व दुकानदारों की बढ़ी मुश्किलें, अवैध पार्किंग और रेहड़ी फड़ी से फुटपाथ संकीर्ण
विज्ञापन

हटली मोड़ और कालीबड़ी चौक की सर्विस लेन हो रही सबसे ज्यादा प्रभावित
कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग जम्मू-पठानकोट के विस्तारीकरण के चलते हाईवे के यातायात को कई जगहों पर सर्विस लेन से निकाला जा रहा है। मगर इन सर्विस लेन पर अवैध पार्किंग और बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों से इन जगहों
पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।
इससे राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हटली मोड़ और कालीबड़ी चौक की दो-दो किलोमीटर लंबी सर्विस लेन सबसे ज्यादा प्रभावित है। सर्विस लेन पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों से लगने वाले जाम से न केवल राहगीरों को, बल्कि दुकानदारों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इन सर्विस लेनों पर अवैध पार्किंग और रेहड़ी फड़ी से फुटपाथ भी संकीर्ण हो जाते है। इससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। बता दें कि हटली मोड़ से मग्गर खड्ड से लेकर सीटीएम तक और राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ से लेकर सहार खड्ड तक प्रतिदिन सुबह-शाम अनगिनत वाहन अवैध तरीके से खड़े रहते हैं। स्थानीय दुकानदार अवैध पार्किंग की समस्या को कई बार जिला प्रशासन और यातायात विभाग के संज्ञान में ला चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कालीबड़ी चौक से लखनपुर की ओर जाने वाली सर्विस लेन पर जेके बैंक के बाहर और जंगलोट मोड़ पर हर रोज इतने वाहन खड़े रहते हैं कि राहगीरों और मोटरसाइकिल सवार को भी वहां से निकलना मुश्किल होता है।
विज्ञापन

इसके अलावा हटली मोड़ स्थित रेलवे रोड से लेकर सीटीएम तक न केवल अवैध पार्किंग, बल्कि सर्विस लेन और फुटपाथ पर लगी अनगिनत रेहड़ी-फड़ी भी सुचारु यातायात में बाधा डाल रही हैं। इसके चलते कई बार छोटे वाहन चालक गलत दिशा में गाड़ी चलाने को मजबूर हैं, लेकिन यातायात विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें