हीरानगर। चड़वाल में स्थित संतोषी माता मंदिर में 6वें मूर्ति स्थापना दिवस पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम को पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद रद्द कर दिया गया। यह जानकारी गुरु सेवा ट्रस्ट चड़वाल के सदस्यों ने दी।
उन्होंने कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों की कायराना हरकत बेहद निंदनीय है। इस घटना के बाद पूरे देश में शोक की लहर है और इसे देखते हुए मंदिर में रखा गया कार्यक्रम भी रद्द किया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के कुछ लोगों ने मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां संतोषी से प्रदेश और विश्व कल्याण की कामना की और इसी दौरान आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। संवाद