फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कुलदेवता बाबा सहजनाथ के समक्ष माथा टेक मांगी समृद्धि

Sun, 07 Dec 2025 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। जांडी गांव में जंडियाल (महाजन) बिरादरी की मेल आयोजित हुई। इसमें कठुआ जिले के अलावा देश से हजारों की संख्या में बिरादरी के सदस्यों ने भाग लेकर कुलदेवता बाबा सहजनाथ के समक्ष माथा टेका और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

आल इंडिया जंडियाल कमेटी हीरानगर की ओर आयोजित किए जाने वाले इस कार्यक्रम के दौरान सुबह से मंदिर में हवन-यज्ञ के साथ मेल की शुरुआत की गई। इसमें बारी बारी से लोगों ने आहुति डाली। हवन की पूर्णाहुति के बाद पूजन का आयोजन किया गया। पूजन के बाद मंदिर में माथा टेकना शुरू किया गया। मेल में हिस्सा लेने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे थे। इसलिए मंदिर में माथा टेकने के लिए लोगों को लंबी कतार में लगकर बारी का इंतजार करना पड़ा। दोपहर तक लोग माथा टेकने के लिए पहुंचते रहे।
कमेटी के प्रधान चमन लाल जंडियाल ने बताया कि बिरादरी के आपसी सौहार्द को और मजबूत करने के लिए हर वर्ष व्यास पूर्णिमा को इस मेल का आयोजन हर्षोल्लास से किया जाता रहा है। जिसमें देश भर से से आने वाले बिरादरी के सदस्य परिवार सहित शामिल होकर कुलदेवता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। दोपहर को मंदिर परिसर में जहां विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बिरादरी के कई सदस्यों ने भी अपनी ओर से स्टाल लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें