फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनों की आड़ में सुरक्षा बलों का अपमान नहीं होगा सहन: भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। प्रदर्शनों की आड़ में देश के सुरक्षा बलों का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। यह बात कठुआ जिला भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राहुल देव ने कही। वह रविवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। राहुल देव ने कहा कि कुछ दिन पूर्व शहर के शहीदी चौक में प्रदर्शन चल रहा था। यह प्रदर्शन लखनपुर टोल प्लाजा के विरोध में था। इस प्रदर्शन के दौरान कोरोना महामारी को देखते हुए सेना व पुलिस कर्मियों ने वहां से प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया था। यह प्रदर्शनकारी अब पुलिस व सेना की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस व सेना की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाना सही नहीं है। सुरक्षा बलों का अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा बलों के जवान अपनी जान हथेली पर रखकर आंतकवाद और दहशतगर्दों का सफाया करने में जुटे हैं और कठुआ में कुछ लोग इनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। यह वही लोग हैं जो अलगाववादी नेताओं से श्रीनगर में बैठक करते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कठुआ में भी इन लोगों ने अलगाववादी शब्बीर शाह की बैठक करवाई थी। यह वही लोग है जो जेएनयू में देश को तोड़ने वाली नारेबाजी करवाते हैं।
इस दौरान जिला भाजपा महामंत्री राजेश मेहता ने सरकार के कार्यों को गिनाते हुए कहा कि जम्मू कश्मीरकी हर पंचायत को 10-10 लाख जारी किया गया है। इसके अलावा हीरानगर में भारत का दूसरा बड़ा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनने जा रहा है, जो विकास की दिशा में कड़ा कदम है। वहीं, मनजीत सिंह जसरोटिया ने कहा कि पूरे कोरोना काल में भाजपा के हर सिपाही ने अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों की सेवा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें