पंतजीर्थी इलाके में लोगों को आश्वस्त करने पहुंचे विधायक। संवाद
- फोटो : kathua
कठुआ/बिलावर। बिलावर विधायक सतीश शर्मा ने मंगलवार को ओवरग्राउंड कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए उनके आवासों को बुलडोजरों से ध्वस्त करने का प्रस्ताव रखा।
पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने इस मौके पर कहा कि सुरक्षा बल तब तक संघर्ष जारी रखेंगे, जब तक अंतिम आतंकवादी का सफाया नहीं हो जाता। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासियों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया।
विधायक शर्मा ने पंजतीर्थी का दौरा कर सुरक्षा बलों का हौसला बढ़ाया, जो क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए तैनात हैं। इस दौरान उन्होंने पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात से मुलाकात कर चल रहे सुरक्षा अभियानों पर चर्चा की। संवाद