फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल कर्मी का मोबाइल चोरी करते पकड़ा

Fri, 18 Dec 2015 01:43 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों के साथ स्टाफ सदस्यों के मोबाइल चोरी करने वाले चोर को बुधवार रात स्टाफ कर्मियों ने दबोच लिया। स्टाफ कर्मियों ने उसकी पहले जमकर धुनाई की और फिर पुलिस बुलाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मामल दर्ज कर लिया है। उसके पास से उस समय एक मोबाइल बरामद हुआ, जो अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारी का था।

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात को जिला अस्पताल से फोन आया कि एक लड़के को उन्होंने चोरी करते पकड़ा है। मौके पर गए हटली चौकी प्रभारी और पुलिस कर्मचारियों ने वार्ड सत्रह कठुआ के रहने वाले अमनदीप को पकड़ा और उससे एक मोबाइल बरामद किया।

बाद में उसे चौकी ले जाकर उस पर चोरी करने का मामला दर्ज किया गया। अस्पताल में रात्रि प्रभारी गौतम ने बताया कि अमनदीप अक्सर रात के समय अस्पताल में आता था और मरीजों के साथ स्टाफ सदस्यों के मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर लेता था।
विज्ञापन


कुछ माह पहले उसने मनोज जो अस्पताल में एनओ का काम करता है, उसका लाकर तोड़कर पैसे और उसके प्रमाण पत्र चुरा लिए थे। साहिल का मोबाइल भी उसने चोरी कर लिया।

इन घटनाओं के बाद स्टाफ सदस्यों को शक हुआ और अमन पर नजर रखी जाने लगी। जिसके बाद आखिरकार बुधवार की रात उसे पकड़ने में सफलता मिली। पुलिस ने उस पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें