फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूल बरसा पुलिस कर्मियों का किया सम्मान

विज्ञापन
एसएसपी कठुआ और अन्य पुलिस अधिकारियों पर पुष्पवर्षा करते पूर्व सैनिक। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पुलिस की ओर से निभाई जा रही अहम भूमिका का स्वागत करते हुए मंगलवार को पूर्व सैनिकों ने पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को फूलमालाएं पहनाकर व पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया। एसएसपी कार्यालय पहुंचे पूर्व सैनिकों ने एसएसपी डॉ. शैलेंद्र मिश्रा के साथ अन्य अधिकारियों और कर्मियों को फूलमालाएं पहनाकर कोरोना से लड़ाई में अहम भूमिका निभाने के लिए धन्यवाद किया। एसएसपी ने कहा कि लोगों के सहयोग से कोविड-19 की लड़ाई में अब तक पुलिस सफल रही है। हालांकि लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। लंबा रास्ता तय करना है, जिसके लिए वे लोगों से सहयोग की उम्मीद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें