कठुआ। जिला ओपन स्पीडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जम्मू संस्कृति स्कूल कठुआ में आयोजित प्रतियोगिता में हाल ही में मिस्र में आयोजित स्पीडबॉल की 35वीं विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वालों को सम्मानित किया गया।
इसमें करतार पब्लिक स्कूल बरनोटी से एकम सिंह और इकजोत सिंह, जम्मू संस्कृति स्कूल कठुआ के मानवेंद्र सिंह, दिल्ली पब्लिक स्कूल राजबाग से आर्यना चौधरी और जम्मू संस्कृति स्कूल जम्मू से रेहान और रणवीर वर्मा को बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। चैंपियनशिप में जिला के विभिन्न स्कूलों जिसमें डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मिनर्वा पब्लिक स्कूल, केपीएस बरनोटी, माउंट लिटरा जी स्कूल, डीपीएस राजबाग, साईं इंटरनेशनल स्कूल हीरानगर, जम्मू संस्कृति स्कूल जम्मू और मेजबान जम्मू संस्कृति स्कूल कठुआ सहित कई प्रतिष्ठित स्कूलों के खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मुनीश गुप्ता के अलावा महासचिव सनी नंदा, प्रिंसिपल करतार पब्लिक स्कूल बरनोटी हरप्रीत कौर के अलावा जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल चाढ़क और स्पीडबॉल कोच साहिल जनुजा मौजूद रहे।