फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सैन्य शिविर लोहाई में मनाया होली उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। सैन्य शिविर लोहाई में होली उत्सव मनाया गया। सेना के जवानों ने ग्रामीणों के संग खुशी मनाई। जवानों ने न केवल इस रंगों के त्योहार का आनंद लिया बल्कि आसपास के ग्रामीणों को भी होली उत्सव में शामिल किया। सैनिकों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ गुलाल खेल और पारंपरिक लोकगीतों व नृत्य के माध्यम से त्योहार की खुशी को साझा किया। सेना की ओर से इस मौके पर विशेष भोज का आयोजन भी किया जिसमें स्थानीय कई लोग शामिल हुए। एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि यह आयोजन सेना और स्थानीय समुदाय के बीच मजबूत संबंधों को प्रगाढ़ करने के उद्देश्य के लिए था। जवानों और ग्रामीणों ने साथ मिलकर यह संदेश दिया कि होली केवल रंगों का ही नहीं बल्कि एकता, प्रेम और सौहार्द का पर्व भी है।
विज्ञापन



.................

सेना के रामपुर कैंप में मुस्लिम भाइयों के लिए इफ्तार पार्टी

बिलावर। भारतीय सेना की ओर से रामपुर कैंप में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें बिलावर के अलग-अलग इलाकों के लगभग 100 मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। लोगों को सैन्य अधिकारियों ने रमजान की शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि जम्मू-कश्मीर में शांति और आपसी सौहार्द बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें