हीरानगर। हीरानगर थाने से कुछ दूरी पर पुलिस ने नाके के दौरान एक लोड करियर ऑटो से तीन मवेशियों को मुक्त कराया जो अवैध ढंग से ले जाए जा रही थे। जानकारी के अनुसार पुलिस ने नाके के दौरान एक ऑटो नंबर जे के 08 एन 2842 को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान इसमें से तीन मवेशी बरामद किए गए जिन्हें ले जाने के लिए चालक कोई पर्याप्त दस्तावेज नहीं दे पाया। पुलिस टीम ने तीनों मवेशियों को मुक्त कराया और चालक जुम्मन दिन निवासी पानसर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने धारा 223 बीएनएस, 11 पीसीए एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद