कठुआ। राजबाग स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर से दानपात्र चोरी हो गया। शनिवार सुबह घटना का पता चलने के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है। चोरी की घटना के लिए पूर्व सरपंच सुदर्शन खजूरिया ने इलाके के युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को जिम्मेदार ठहराया है। संवाद