हीरानगर। मिशन युवा के कार्यान्वयन की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में उपमंडल सहायता डेस्क के सदस्यों सहित हीरानगर, मढ़ीन, डिंगा अंब और बरनोटी ब्लॉकों के युवा दूतों ने भाग लिया।बैठक में पंचायत स्तर से प्राप्त आवेदनों की गहन जांच की गई। एसडीएम फुलेल सिंह ने युवा दूतों को निर्देश दिए कि वे युवाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाएं। बैठक में बैंकरों को सलाह दी गई कि वे लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। संवाद