5वीं जिला कठुआ पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में प्रतिभागियों के साथ आयोजक। स्रोत : स्वयं
कठुआ। 5वीं जिला पेंचक सिलाट चैंपियनशिप का आयोजन शुक्रवार को महाजन सभा हॉल कठुआ में किया गया। इसमें प्री-टीनेज, सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्गों के लड़के-लड़कियों समेत पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह आयोजन एसोसिएशन के अध्यक्ष जगबीर सिंह, महासचिव अरुणा जम्वाल और कोषाध्यक्ष राहिल शर्मा के नेतृत्व में किया गया। जिला विकास परिषद के सदस्य संदीप मंजोत्रा ने युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने बताया कि इस दो दिवसीय प्रतियोगिता ने मार्शल आर्ट्स के प्रचार को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को खेलों से जुड़ने की प्रेरणा भी दी। संवाद