हीरानगर। मढ़ीन डिग्री कॉलेज में चल रहे पांच दिवसीय सिविल डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और सिविल डिफेंस विभाग के विशेषज्ञों ने प्राथमिक चिकित्सा (फर्स्ट एड) पर व्याख्यान दिया। इस दौरान सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) और चोकिंग प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया।
छात्रों को जीवन रक्षक कौशल सिखाए गए। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अनुपमा गुप्ता ने छात्रों को इन तकनीकों को गंभीरता से सीखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में शारीरिक निदेशक डॉ. बलविंदर सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रो. संदीप चौधरी, डॉ. अरुण देव सिंह, डॉ. शालू रानी, प्रो. मनु सैनी, डॉ. रिम्मी वर्मा और डॉ. प्रीति खजुरिया सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संवाद